Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

सावन से पहले वाराणसी के लोगों को मिला खास तोहफा

सावन का महीना शुरू होने से पहले शिवनगरी वाराणसी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लोगों को काशी विश्वनाथ मंदिर में अलग गेट से एंट्री मिलेगी। 

अधिकारियों के मुताबिक वाराणसी के लोग, काशी विश्वनाथ मंदिर के नंदू फारिया मार्ग से सुबह चार से पांच बजे तक और शाम चार से पांच बजे तक मंदिर में एंट्री कर दर्शन कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि इस इंतजाम में कोई दिक्कत आती है तो उसे फौरन दूर किया जाएगा।

वाराणसी के लोगों ने प्रशासन के इस कदम की तारीफ की है। उनका कहना है कि अब वे बिना किसी दिक्कत के बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकेंगे।