Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

प्रयागराज महाकुंभ में परिवार के साथ पहुंचे सीएम सुक्खू, संगम में लगाई पवित्र डुबकी

Uttar Pradesh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। सीएम सुक्खू अपने परिवार के साथ आज सुबह प्रयागराज पहुंचे।

12 साल बाद आयोजित हो रहे इस महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी को हुई थी इसका समापन 26 फरवरी को होगा। उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार महाकुंभ मेले में 63 करोड़ से अधिक तीर्थयात्री और आगंतुक आए हैं।