Breaking News

बंगाल: बागी नेताओं ने TMC के फंड की जांच की मांग की, थाने में दर्ज कराई शिकायत     |   TMC MP अभिषेक बनर्जी पार्टी के सांसदों के साथ लोकसभा स्पीकर से मिलने संसद पहुंचे     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे     |   ‘इजरायली डिफेंस फोर्सेज़ फिलहाल दक्षिणी लेबनान में तैनात रहेंगी’, बोले रक्षा मंत्री     |   पंजाब: BSF ने बॉर्डर पर हथियार तस्कर पकड़ा, AK-47, 25 पिस्तौल और 368 कारतूस बरामद     |  

Hartalika Teej 2024: कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें

Hartalika Teej 2024: हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है। हरियाली तीज की तरह ही यह तीज भी माता पार्वती की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित मानी जाती है। इस दिन महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ माता पार्वती के निमित्त व्रत करती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि साल 2024 में हरतालिका तीज का व्रत कब किया जाएगा।

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का प्रारम्भ 05 सितम्बर, 2024 को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर हो रहा है। वहीं इस तिथि का समापन 06 सितम्बर, 2024 को दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर होगा।

ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत शुक्रवार, 06 सितम्बर को किया जाएगा। इस दिन पूजा का मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहेगा- पूजा मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 02 से सुबह 08 बजकर 33 मिनट तक