Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

सीएम योगी ने संकट मोचन हनुमान के चरणों में लगाई हाजिरी

Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे, उन्होंने 'काशी कोतवाल' काल भैरव का दर्शन-पूजन किया था। काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर मुख्यमंत्री ने गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की, मुख्यमंत्री ने संकट मोचन मंदिर पहुंचकर हनुमान जी के चरणों में भी हाजिरी लगाई। उन्होंने यहां भी विधि विधान से पूजा-अर्चना की।

बता दे कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होटल ताज में है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहेंगे।

दर्शन-पूजन के दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, स्वामी संतोष दास, संकट मोचन मंदिर के महंत विशंभर नाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।

गोरक्षपीठाधीश्वर ने 16 जून को भी किया था बाबा का दर्शन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके पहले 16 जून (सोमवार) को काशी पहुंचे थे। उन्होंने मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक की तैयारियों की समीक्षा भी की थी। गोरक्षपीठाधीश्वर ने उस दिन भी बाबा विश्वनाथ के चरणों में हाजिरी लगाई थी।