Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया, जानिए कब बांध सकेंगे राखी?

रक्षा बंधन सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते का प्रतीक है। यह त्योहार हर साल श्रावण माह पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, इस साल यह सोमवार, 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बहनें इस शुभ अवसर (Raksha Bandhan 2024) पर अपने भाईयों को राखी बांधती हैं और उन्हें मिठाईयां खिलाती हैं,

 रक्षाबंधन पर इस साल भद्रा का साया बना रहेगा। इसका असर इस तिथि पर सुबह 06 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। ऐसा कहा जाता है कि भूलकर भी इस दौरान राखी नहीं बांधनी चाहिए, क्योंकि यह समय किसी भी शुभ कार्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। बता दें, सनातन धर्म में मांगलिक कार्यों को करते समय समय भद्राकाल का विशेष ध्यान दिया जाता है।

ऐसी मान्यता है कि इस दौरान किए गए कार्यों में अनहोनी होने की संभावना होती है। वहीं, इस काल में राखी बांधना, मुंडन, गृह प्रवेश, विवाह से जुड़े कार्यक्रम, पूजा-अनुष्ठान आदि जैसे कार्य करना बेहद अशुभ माना जाता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार रक्षाबंधन पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस तिथि पर शोभन योग पूरे दिन रहेगा। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05 बजकर 53 मिनट से लेकर 08 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। वहीं, रवि योग भी सुबह 05 बजकर 53 मिनट से लेकर 08 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।