Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

स्पाइसजेट इराक के पवित्र शहर नजफ के लिए उड़ानें करेगी संचालित

स्पाइसजेट मुंबई और अहमदाबाद से इराक के पवित्र शहर नजफ के लिए उड़ानें शुरू करेगी। भारत से तीर्थयात्री मुसलमानों के पवित्र शहर नजफ में इमाम अली की पवित्र दरगाह पर जियारत करने आते हैं। मुंबई से नजफ के लिए उड़ानें शनिवार से शुरू होंगी, जबकि अहमदाबाद से रविवार से सेवाएं शुरू होंगी। ये उड़ानें अगले साल मार्च तक जारी रहेंगी और एयरलाइन की योजना नियामक अनुमोदन के अधीन, इन्हें नियमित सेवाएं बनाने की है।