Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

बिहार: BJP के सम्राट चौधरी ने तारापुर से किया नामांकन

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आज मुंगेर जिले की तारापुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार में राज्य समृद्धि और विकास के मार्ग पर अग्रसर है. वर्तमान में विधान परिषद सदस्य चौधरी 15 साल बाद विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन को भी घेरा और उसकी नीतियों को विनाशकारी बताया. पटना में नामांकन दाखिल करने के बाद रैली में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा "राज्य का कुल बजट अब 3.17 लाख करोड़ रुपये है। यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है।":