Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

ISPL में कोलकाता टीम के मालिक के तौर पर शामिल हुए सैफ करीना

बॉलीवुड जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान, इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) में कोलकाता टीम के मालिक के तौर पर शामिल हुए हैं। आईएसपीएल, भारत का पहला टेनिस बॉल टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट है, जो स्टेडियम में खेला जाएगा। ये दो मार्च से नौ मार्च तक चलेगा।

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि परिवार में लंबे समय से क्रिकेट एक के तौर पर चली आ रही है। महान क्रिकेटर और पूर्व भारतीय कप्तान मंसूर अली खान पटौदी, उनके ससुर थे।

करीना ने बुधवार को एक पोस्ट में लिखा, "क्रिकेट, एक परंपरा, जिसे हम संजोते हैं, एक प्यार जिसे हम शेयर करते हैं... ये आखिरकार परिवार में चलता है। इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में टीम कोलकाता का मालिकाना हक मिलने की घोषणा करते हुए बहुत रोमांचित हूं! ये उभरते हुए युवा क्रिकेटरों के लिए एक शानदार मौका है।"

आईएसपीएल के उद्घाटन संस्करण में 19 कड़े मुकाबले होंगे। इसमें छह टीमें- हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और श्रीनगर शामिल होंगी। टीम मुंबई के मालिक अमिताभ बच्चन हैं। टीम श्रीनगर के मालिक अक्षय कुमार हैं। टीम बेंगलुरु के मालिक रितिक रोशन हैं। टीम हैदराबाद के मालिक राम चरण हैं और टीम चेन्नई के मालिक सूर्या हैं।