Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

कोंडागांव पुलिस ने 10 किलो आईईडी बरामद किया

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव पुलिस कैंप आरा से नक्सल प्रभावित थाना इरागांव के कोटकोदो तमोरा किलेनार इलाके में नियमित गश्त के लिए निकली थी।

गश्त के दौरान पांच-पांच किलो के दो आईईडी मिले, जो नक्सलियों ने पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाए थे। 

तत्काल कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाई. अक्षय कुमार की अगुवाई में अधिकारियों के निर्देश पर बम स्क्वायड टीम और पुलिस बल ने सतर्कता से काम करते हुए मौके पर ही आईईडी को डिफ्यूज कर दिया। 

इससे इरागांव और आमाबेड़ा थाना इलाके में बड़ी वारदात होने से बच गई। एसडीओपी केशकाल भूपत ने बताया कि गश्त के दौरान इरागांव पुलिस को पांच-पांच किलो के दो आईईडी बम मिले। बमों को सेफ जगह पर डिफ्यूज कर दिया गया।