Breaking News

अमृतसर: अजनाला में 3 हैंड ग्रेनेड और RDX बरामद     |   अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के कई सैनिकों को बंदी बनाने का दावा किया     |   अहमदाबाद में हो सकते हैं 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स, 26 नवंबर को होगा फैसला     |   तमिलनाडु: AIADMK कल विधानसभा में कोल्ड्रिफ और किडनी रैकेट का मुद्दा उठाएगी     |   पाकिस्तान, अफगानिस्तान 48 घंटे के अस्थायी युद्धविराम पर सहमत     |  

दिल्ली में गिरोहों के बीच आपसी संघर्ष में युवक को चाकू मारा : तीन किशोरों पकड़े गये

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली के पटेल नगर में हत्या के प्रयास के एक मामले में तीन किशोरों को पकड़ा है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हमला कथित तौर पर दो स्थानीय गिरोहों - 'भगत सिंह गैंग' और 'सरकार ग्रुप' के बीच आपसी रंजिश का नतीजा था।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 10 अक्टूबर को हुई, जब बलजीत नगर इलाके में लड़कों के एक समूह के बीच झगड़ा शुरू हो गया। पुलिस ने कहा कि इस हाथापाई के दौरान एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया और उसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार डॉक्टरों ने कहा कि वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।

मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की, स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय किया और संदिग्धों का पता लगाया।

पुलिस ने 11 अक्टूबर को मुख्य आरोपी को प्रेम नगर के पास से पकड़ा। उसकी सूचना के आधार पर अपराध में शामिल दो अन्य किशोरों को बलजीत नगर से पकड़ा गया।

पुलिस ने कहा, 'पूछताछ के दौरान, पुलिस ने पाया कि मुख्य आरोपी 'भगत सिंह गैंग' से संबद्ध था, जो इलाके में दबदबा बनाने को लेकर 'सरकार ग्रुप' के साथ कई झगड़ों में शामिल रहा है।'

भाषा सुमित माधव

माधव