Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

Prayagraj: खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर पहुंची गंगा-यमुना, निचले इलाकों से लोगों को निकालने में जुटा प्रशासन

Uttar Pradesh: संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर बह रही है। पूरे जिले में बाढ़ जैसे हालात हैं। नदियों का स्तर बढ़ने से प्रयागराज के कई हिस्सों में पानी भर गया है। कई रिहायशी इलाके डूब चुके हैं।

निचले इलाकों में सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। लोगों को ऊंचाई वाली जगहों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पानी इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो 2013 में प्रयागराज में आई बाढ़ जैसे हालात फिर से पैदा हो सकते हैं।

बीते 15 दिन से स्थानीय प्रशासन बचाव अभियान और लोगों को निकालने जुटा है। अधिकारियों ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और सभी सुरक्षा उपायों का पालन करने का आग्रह किया है।