Breaking News

दिल्ली शराब घोटाला: ED ने 8वीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की     |   NEET मामले में CBI ने दो और आरोपियों को हजारीबाग से गिरफ्तार किया     |   दिल्ली एयरपोर्ट हादसा: AAP ने केंद्र सरकार के सभी बुनियादी ढांचे के निर्माणों की CBI जांच की मांग की     |   मनोज आहूजा को नियुक्त किया गया ओडिशा का नया मुख्य सचिव     |   दिल्ली बर्गर किंग शूटआउट: एक आरोपी अरेस्ट, तीन की तलाश में जुटी पुलिस     |  

यूपी में आठ IPS के तबादले, विपिन टाडा होंगे मेरठ के नए एसएसपी

मेरठ के नए एसएसपी बने विपिन टाडा, रोहित सिंह सजवाण सहारनपुर के कप्तान बनाये गए हैं। 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी विपिन टाडा मूल रूप से जोधपुर के राजस्थान के रहने वाले हैं। विपिन टाडा ने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। पिता मच्छी राम पेशे से वकील हैं। इसके अलावा वह मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर और पूर्व मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सतपाल सिंह के दामाद हैं। वहीं मेरठ के कप्तान रोहित सिंह सजवाण को अब सहारनपुर भेजा गया है। वो सहारनपुर के नए कप्तान होंगे।

रोहित सिंह सजवाण 25 जून 2022 को ही मेरठ में बरेली से तबादला होकर आए थे। पूरे 2 साल बाद आज उनका तबादला हो रहा है। रोहित सिंह सजवाण ने मेरठ में 2 साल का कार्यकाल पूरा किया।

भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिक रहे हैं। रोहित सिंह सजवाण मूलरूप से उत्‍तराखंड के नई टिहरी जिले के चाका किराड़ा के निवासी हैं। उनके पिता नई टिहरी जिले के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। एसएसपी के तौर पर मेरठ उनका चौथा जिला है। 2013 बैच के आइपीएस हैं। मेरठ से पूर्व उनकी तैनाती बरेली में थी।

रोहित सिंह सजवाण के पिता राजेंद्र सिंह सजवाण उत्तराखंड के नई टिहरी जिले में उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। रोहित सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनकी स्कूली शिक्षा नैनीताल के सरस्वती विहार स्कूल में हुई। वर्ष 2009 में उन्‍होंने इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन से बीटेक किया। इसके बाद उनका चयन भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर में हुआ था। वहां वह ग्रुप ए विज्ञानी रहे। बाद में पुलिस सेवा में आ गए।

हाल में उत्तराखंड के बसुंगा की रहने वाली एमडी डाक्टर अदिति से उनका विवाह हुआ। बतौर कप्तान उनकी पहली तैनाती महाराजगंज में हुई थी। वहां से वे बरेली गए। बतौर एसएसपी मेरठ उनका तीसरा जिला था। वे गोरखपुर, लखनऊ और मुरादाबाद में एसपी रह चुके हैं।