Breaking News

फायरिंग और रंगदारी केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा राजस्थान से अरेस्ट     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: 'साफ है कि पैसों का गबन हुआ', बोले BJP नेता विनय कटियार     |   राम मंदिर केस: 'चंपत राय, गोपाल राव, अनिल मिश्रा जेल जा सकते हैं', बोले विनय कटियार     |   'हो सकती है चंपत राय को जेल', विनय कटियार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में किया बड़ा दावा     |   'ध्रुव राठी का यूट्यूब वीडियो हटाने पर 15 दिन में फैसला ले GAC', दिल्ली HC का आदेश     |  

UP: वाराणसी में घना कोहरा छाया, बस और ट्रेन सेवाएं प्रभावित

वाराणसी में शनिवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी बहुत कम हो गई। वाहन चला रहे लोगों को हेडलाइट का इस्तेमाल करना पड़ा। जिसकी वजह से यातायात भी काफी धीमा रहा। सुबह घने कोहरे के साथ तापमान गिरकर 20 डिग्री तक पहुंच गया।

वहीं लोगों का कहना है कि "जैसे आज मैं निकला तो मैंने देखा की बहुत कोहरा है जैसे आप रिंग रोड की तरफ जाएंगे तो आपको दिखेगा बहुत कोहरा है। बिल्कुल ही विजिबिलिटी नहीं है मतलब 10 प्रतिशत कोहरा है।"

एक अन्य युवक ने बताया कि "आज ढेर सारी ओस जैसा लग रहा है। चलाने में लाइट फोकस मारना पड़ रहा है। आज कुछ ज्यादा ही ठंडा लग रहा है। लाइट जलाकर चला रहे है सामने कुछ दिख ही नहीं रहा है। 200 मीटर पहले से ही कुछ दिख ही नहीं रहा है बताइए इतना ज्यादा कोहरा पड़ रहा है।"