Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

अमेरिका ने फिर शुरू किए ईरानी ठिकानों पर हमले, ईरान ने भी दागी मिसाइलें

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान में कई ठिकानों पर हमला किया। ये कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के बीच पिछले एक महीने में कोई सैन्य गतिविधि नहीं हुई लेकिन अब फिर से तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मिसाइलें और ड्रोन दागे। ईरान ने भी  सैन्य अभियान शुरू कर दिए हैं।

अमेरिका के एक हमले में एक ऐसा घर निशाना बना, जहां शादी समारोह आयोजित हो रहा था। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि नए हमले इसलिए किए गए क्योंकि तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में कारोबारी जहाजों और क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैन्यकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में चेतावनी दी कि अगर ईरान ने जवाबी कार्रवाई की, तो उन पर और भी जोरदार हमला किया जाएगा।