हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन मनाली, अटल टनल और सोलंग नाला सहित इसके आसपास के कुछ इलाकों में कल रात बर्फबारी हुई, जिससे तापमान काफी नीचे आ गया। बर्फबारी ने मनाली में मौजूद पर्यटकों में काफी खुशी है।
कई पर्यटकों ने कहा कि बर्फबारी ने उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया, जिससे उनकी छुट्टियों का आनंद और बढ़ गया। मौसम कार्यालय ने अगले तीन दिनों में किन्नौर और लाहौल और स्पीति जिलों और चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की है।
राज्य में सर्दियों के मौसम के दौरान एक जनवरी से 20 फरवरी तक 33 मिली मीटर औसत बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 154 मिली मीटर थी, जो 79 फीसदी कम थी।
मनाली और आसपास के इलाकों में ताजा बर्फबारी से पर्यटकों में खुशी
You may also like
छठ पूजा के संध्या अर्घ्य के लिए पटना के गंगा घाटों पर खास तैयारी, सीएम सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं.
दिल्ली में प्रदूषण का कहर, AQI 352 के पार; कई इलाकों में 400 से ज्यादा पहुंचा प्रदूषण स्तर.
बद्रीनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, 16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे मंदिर के कपाट.
बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति मुर्मू भी रहीं मौजूद.