Breaking News

लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |   गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |  

नीलगिरी के चाय किसान अधूरी मांगों को लेकर लोकसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान से पहले तमिलनाडु के नीलगिरि जिले के हिल डिस्ट्रिक्ट स्मॉल फार्मर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने औपचारिक रूप से ऐलान किया की कि वे 2024 के लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करेगा। किसानों ने कहा कि उन्होंने चाय पाउडर की न्यूनतम कीमत तय करने की मांग रखी थी, जिसे प्रमुख राजनैतिक दलों ने नजरअंदाज कर दिया। नीलगिरी जिले में लगभग 65,000 छोटे चाय किसान हैं। ये इंटस्ट्री चाय की पत्तियों को तोड़ने, उनके ट्रांसपोर्टेशन और इसकी प्रोसेसिंग के माध्यम से कई लोगों को रोजगार देती है।
 
नीलगिरि से मौजूदा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ए. राजा को डीएमके ने फिर से यहां से टिकट दिया है। वहीं बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को मैदान में उतारा है, जबकि लोकेश तमिलसेल्वन एआईएडीएमके के उम्मीदवार हैं। तमिलनाडु की 39 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी।