Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

नूंह में तेजी से बढ़ रहे हैं आंखों में संक्रमण के मामले

हरियाणा के मेवात इलाके में भयंकर गर्मी की वजह से आंखों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। नूंह जिले में आंखों के संक्रमण से परेशान लोग अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक, गर्मी के महीनों में आंखों में एलर्जी होना आम बात है, लेकिन इस साल ज्यादा गर्मी की वजह से मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है।

डॉक्टर लोगों को दिन के  समय बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने और थोड़ी-थोड़ी देर में आंखें धोते रहने की सलाह दे रहे हैं।

हरियाणा के ज्यादातर इलाकों की तरह नूंह में भी दिन का अधिकतम तापमान तकरीबन 40 डिग्री के आस-पास चल रहा है।