Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

विम्स पावापुरी में डॉक्टरों पर हमला, IMA ने नालंदा में हड़ताल की घोषणा की

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), बिहार ने नालंदा के पावापुरी में वीआइएमएस में डॉक्टरों पर किए गए हमले के खिलाफ हड़ताल की घोषणा की है।

आईएमए नालंदा ने कहा कि आज सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक इमरजेंसी समेत सभी सेवाएं बंद रहेंगी।

कहासुनी होने पर एक मरीज के परिजनों ने अस्पताल में डॉक्टरों पर जानलेवा हमला किया था। इसी के विरोध में आईएमए ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।