Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

NDA सरकार बनाने जा रही है, रजनीकांत ने PM मोदी समेत इन दिग्गजों को दी बधाई

एक्टर रजनीकांत ने बुधवार को लोकसभा चुनाव में जीत के लिए पीएम मोदी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और तेलुगु देशम पार्टी के नेता चंद्रबाबू नायडू को बधाई दी।

रजनीकांत ने कहा, "मेरे प्रिय मित्र और मुख्यमंत्री स्टालिन को बधाई, जिन्होंने संसदीय चुनाव जीता है। मेरे दूसरे प्रिय मित्र चंद्रबाबू नायडू ने बड़ी सफलता हासिल की है और मैं भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। एनडीए सरकार बनाने जा रही है। मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, उन्हें भी मेरी शुभकामनाएं। यह तय नहीं हुआ है कि मैं दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हूंगा या नहीं।''