Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

Tamil Nadu: बारिश से कई इलाकों में पानी भरा और लोगों को परेशानी हुई

तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश की वजह से कई जगहों पर जाम लग गया और पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार रात से चेन्नई और दूसरे इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी है।

मौसम विभाग ने 17 अक्टूबर तक तमिलनाडु के उत्तरी तटीय जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने सोमवार को हालातों से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और तमिलनाडु आपदा प्रतिक्रिया बल को उन इलाकों में पहले से तैनात किया जाए, जो प्रभावित हो सकते हैं।