Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

Hyderabad: मेसी और रेवंत रेड्डी के बीच खेला जाएगा मैत्री फुटबॉल मुकाबला, राहुल गांधी होंगे शामिल

Hyderabad: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार शाम राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय (आरजीआई) क्रिकेट स्टेडियम में महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी के ‘जीओएटी भारत दौरा-2025’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के सूत्रों ने ये जानकारी दी।

इस अवसर पर सिंगारेनी आरआर9 और अपर्णा-मेसी ऑल स्टार्स के बीच एक मैत्री मैच खेला जाएगा। दोनों टीम 15–20 मिनट का मैत्री मुकाबला खेलेंगी। फुटबॉल के शौकीन मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और मेस्सी मैच शुरू होने से पांच मिनट पहले एक साथ फुटबॉल को ड्रिबल करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी शाम साढ़े चार बजे एक विशेष विमान से हैदराबाद पहुंचेंगे और ताज फलकनुमा पैलेस होटल जाएंगे, जहां मेस्सी ठहरे हुए हैं। मैच देखने के बाद राहुल गांधी रात 10:30 बजे राष्ट्रीय राजधानी रवाना हो जाएंगे।

आरजीआई क्रिकेट स्टेडियम में कार्यक्रम के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। राचकोंडा पुलिस आयुक्त सुधीर बाबू ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए 3,000 जवान तैनात किए जाएंगे।