Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर हुआ जारी, एक्शन और एक सॉलिड कहानी

Dhurandhar 2 Trailer: फिल्म ‘धुरंधर 2’ का दर्शकों को काफी इंतजार है। कुछ ही दिनों में यह सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी किया है, जो काफी दमदार है। ट्रेलर ने दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है।

ट्रेलर-
3 मिनट 25 सेकेंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि रणवीर सिंह एक्शन मोड में हैं। वह पहले से ज्यादा आक्रामक दिखे हैं। इसमें सवाल उठाया गया है कि रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी का बादशाह कौन होगा। ट्रेलर देखने से लगता है कि ल्यारी के बादशाह रणवीर सिंह बन गए हैं। एक सीन में पाकिस्तान के लोग रणवीर की जीत का जश्न मनाते हुए नजर आते हैं। ट्रेलर में आगे नजर आता है कि ल्यारी के लोगों को जब रणवीर सिंह की सच्चाई का पता चलता है तो वो हैरानी जताते हैं।

ट्रेलर में रणवीर सिंह एक नए लुक में नजर आए हैं। ऐसा लगता है कि वह बदला लेने के मूड में हैं। रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त दमदार किरदार में नजर आए हैं। अर्जुन रामपाल पहले से ज्यादा खतरनाक दिखे हैं। ट्रेलर में डबल एक्शन और डबल धमाका है। ट्रेलर का डायलॉग ‘पाकिस्तान का मुस्तकबिल अब हिंदुस्तान तय करेगा।’ बहुत दमदार लगा है।