Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

दिल्ली के रणहौला में जोमैटो की टी-शर्ट पहन, चोरों ने बंद घर पर किया हाथ साफ

Delhi News: बाहरी दिल्ली के रणहौला थाना क्षेत्र के मोहन गार्डन इलाके में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। घर के मालिक अपनी गर्भवती पत्नी के प्रसव के लिए नोएडा गए हुए थे, तभी दो चोर एक बंद घर में घुस गए।

घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। वीडियो में जोमैटो की टी-शर्ट पहने दो लोग आधी रात के बाद घर का ताला तोड़ने की कोशिश करते दिखे।

कई कोशिशों के बाद वे ताला तोड़कर घर में घुसने में कामयाब हो गए। फुटेज में आरोपी घर से बाहर निकलते हुए भी दिखे, जिनके हाथ में एक बैग भी था। इसमें कथित तौर पर गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान भरे हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत कई लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान और उन्हें ढूंढने के प्रयास जारी हैं।