Breaking News

11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |   गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |  

उदयपुर के निखिल टंडन के पास है टीपू सुल्तान की तलवार

18वीं सदी की एक तलवार के बार में दावा किया जा रहा है कि ये टीपू सुल्तान की है। हस्तशिल्प का कारोबार करने वाले उदयपुर के युवा कारोबारी निखिल टंडन के कलेक्शन में कई ऐसी नायाब चीजें हैं।
इस तलवार पर चीते का चिन्ह है। इससे पता चलता है कि ये मैसूर में बनाई गई थी। बाद में शाही परिवार ने इसे निखिल टंडन को गिफ्ट कर दिया था। तलवार के अलावा निखिल टंडन के कलेक्शन में कई प्राचीन हथियार और कलाकृतियां भी हैं।

इसकी प्रामाणिकता साबित करने के लिए, निखिल ने दिल्ली और जयपुर में पुरातत्व विभाग को एक पत्र भेजा है जो जल्द ही इस बात की पुष्टि करेगा कि तलवार का कोई संबंध टीपू सुल्तान से है या नहीं।