Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

सीएम रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में किया नए भवनों का उद्घाटन, महिला सुरक्षा पर दिया जोर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज में सेंटेनरी शैक्षणिक भवन, कंप्यूटर केंद्र और कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की हर बेटी निडर होकर आगे बढ़े। उसकी सुरक्षा, सम्मान और सपनों को पूरा करने में दिल्ली सरकार उसके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल भी जरूरी हैं, ताकि छात्राएं भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें।

महिला सुरक्षा के लिए लगेंगी एक लाख स्मार्ट स्ट्रीट लाइट

bdfbdf

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में एक लाख स्मार्ट स्ट्रीट लाइट लगाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इन्हें कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा, ताकि खराब लाइटों की पहचान कर उन्हें समय पर ठीक कराया जा सके। इससे अंधेरे वाले स्थानों को कम करने और सार्वजनिक जगहों को सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा, दिल्ली में 50 हजार नए सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर भी काम हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कदमों का उद्देश्य निगरानी व्यवस्था मजबूत करना और महिलाओं समेत सभी नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि लड़कियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल उन पर डालना सही नहीं है। समाज को अपनी सोच बदलनी होगी और लड़कियों पर पाबंदियां लगाने के बजाय लड़कों और पुरुषों को महिलाओं का सम्मान करना सिखाना होगा।

दौलत राम कॉलेज में छात्र जीवन की यादें कीं साझा

vbfvdfv

दौलत राम कॉलेज की पूर्व छात्रा रहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने छात्र जीवन की यादें भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि कॉलेज छात्रसंघ की जनरल सेक्रेटरी बनने के साथ उनके सार्वजनिक जीवन की शुरुआत हुई थी। छात्र राजनीति के दौरान मिली जिम्मेदारियों ने उन्हें लोगों की समस्याएं समझने और उनके समाधान के लिए काम करने की प्रेरणा दी।

मुख्यमंत्री ने कॉलेज परिसर में फैकल्टी रीडिंग रूम, सेमिनार रूम, पुस्तकालय में श्री रामालय, रीसाइक्लिंग यूनिट और बेकरी यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑडिटोरियम के नवीनीकरण की जरूरत पर भी चर्चा की और सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उन्होंने ‘मिस डीआरसी टैलेंट हंट’ का शुभारंभ किया और छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, कॉलेज की प्राचार्या प्रो. सविता रॉय और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बढ़ेगा छात्राओं का आत्मविश्वास

bdfbdfz

कार्यक्रम में महिला विकास समिति की छात्राओं ने आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने उनके साहस और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण लड़कियों को मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार करता है।

उन्होंने छात्राओं से कहा कि यदि कोई उनके साथ दुर्व्यवहार करता है या उन्हें डराने की कोशिश करता है, तो वे अपनी सुरक्षा के लिए आवाज उठाएं। उन्होंने छात्राओं को अपने फैसले खुद लेने, सही-गलत की समझ पर भरोसा रखने और बिना डर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार बेटियों के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

bdfbdf