Breaking News

महुआ मोइत्रा के भेदभाव के आरोपों को अल्पसंख्यक आयोग ने किया खारिज     |   मुंबई क्राइम ब्रांच का एक्शन, गोवंडी में 2.53 करोड़ की नशीली गोलियां जब्त     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी को सराहा, बोले- दुनिया 'Made in India' प्लेन की चर्चा भी करेगी     |   RBI का रेपो रेट पर बड़ा बदलाव, 5.25 से बढ़ाकर 5.50% किया     |   केरल: कोऑपरेटिव सोसाइटी फ्रॉड केस में ED की रेड, 20 ठिकानों पर छापेमारी     |  

WB: कलिम्पोंग में भूस्खलन से NH-10 अवरुद्ध, सिक्किम-सिलीगुड़ी जाने वाले लोगों को भारी परेशानी

West Bengal: पश्चिम बंगाल में कलिम्पोंग को सिलीगुड़ी और सिक्किम से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 10 (एनएच10) शनिवार को भूस्खलन के कारण बंद हो गया। एनएच-10 पर बड़े-बड़े पत्थर गिर गए, जिससे घंटों यातायात बाधित रहा। लोगों को खतरनाक हिस्सों को पैदल पार करना पड़ा।

प्रशासन ने रास्ते में गिरे पत्थरों को हटाने के लिए जेसीबी और ड्रिलिंग मशीन तैनात की। भूस्खलन और धंसने के कारण पूरे मानसून में इस मुख्य राजमार्ग के कई हिस्से अक्सर बंद रहे हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में सोमवार सुबह तक भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग ने कहा कि अनुकूल हवा के रुख और बंगाल की खाड़ी से नमी के कारण, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों में रविवार सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश (साल से 20 सेंटीमीटर) होने की संभावना है, जबकि अन्य उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और कूचबिहार में रविवार सुबह तक भारी बारिश होने की संभावना है।