Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

महाराष्ट्र: शिरडी साई बाबा मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी झूठी साबित हुई

महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साई बाबा मंदिर को एक ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, लेकिन ये धमकी झूठी साबित हुई। अहिल्यानगर जिले में स्थित इस प्रसिद्ध मंदिर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है जहां हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मंदिर ट्रस्ट को शुक्रवार को एक ईमेल मिला जिसमें इसे भेजने वाले ने कहा था कि वो मंदिर को बम से उड़ाने जा रहा है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शिरडी साई बाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गोरक्ष गाडिलकर ने कहा, ‘‘संस्थान (ट्रस्ट) के पास अपना सुरक्षा स्टाफ है। ईमेल मिलने के बाद हमारे स्टाफ ने पुलिस की कई टीम के साथ मिलकर तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।’’