Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

मुंबई में भारी बारिश, आईएमडी के ‘रेड अलर्ट’ के बाद स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित

Maharashtra: मौसम विभाग ने सोमवार को मुंबई और आसपास के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की भविष्यावाणी करते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। साथ ही, मंगलवार के लिए भी ऐसी ही स्थिति रहने का पूर्वानुमान है।

भारी बारिश की वजह से महानगर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। कुछ इलाकों में पानी भरने के बाद रोजमर्रा के कामों पर असर पड़ा, तो वाहनों की आवाजाही में भी बाधा आई।

मौसम विभाग ने मछुआरों को अगले पांच दिनों तक गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार, मंगलवार दोपहर के बाद बारिश कम होने का अनुमान है।