Breaking News

पीएम मोदी बोले- नाना पाटेकर बेहतरीन कलाकार थे, वो किसी भी तरह के बंधनों में नहीं रहे     |   राहुल-प्रियंका पर FIR, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के आरोप     |   नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा फैसला     |   एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस     |   मुरादाबाद: रेलवे स्टेशन के सामने विनायक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |  

सीएम योगी और असम के सीएम हिमंता ने काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में किया दर्शन-पूजन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को वाराणसी में बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ का पूजन कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की।

काल भैरव मंदिर में की आरती

vsvsv

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सबसे पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार पहुंचे। दोनों ने मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और आरती में शामिल हुए।

पूजन के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काल भैरव मंदिर परिसर में मौजूद बच्चों को स्नेहपूर्वक चॉकलेट भी दी।

काशी विश्वनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

vsvSFv

इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भगृह में बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया और जलाभिषेक किया। इसके बाद षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्याण और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भी मौजूदगी रही।