Breaking News

पीएम मोदी बोले- नाना पाटेकर बेहतरीन कलाकार थे, वो किसी भी तरह के बंधनों में नहीं रहे     |   राहुल-प्रियंका पर FIR, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के आरोप     |   नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा फैसला     |   एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस     |   मुरादाबाद: रेलवे स्टेशन के सामने विनायक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |  

नाना पाटेकर के निधन पर CM योगी ने जताया शोक, कहा- भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच कलाकार और समाजसेवी नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने नाना पाटेकर के निधन को कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी 'पद्म श्री' नाना पाटेकर का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है।

सीएम योगी ने कहा कि नाना पाटेकर ने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया। उन्होंने अपने सामाजिक सरोकारों के जरिए समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने शोक संदेश के अंत में ‘ॐ शांति’ कहा।