Breaking News

सेंसेक्स 273 अंक चढ़कर 77,928, निफ्टी 66 अंक बढ़कर 24,317 पर क्लोज हुए     |   लोकसभा के बाद राज्यसभा से वंदे मातरम् बिल पास, अब रोक डालने पर एक्शन का रास्ता     |   CWC: मोहम्मद बासिल के पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर PM मोदी ने बधाई दी     |   गुजरात में 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द     |   वेस्ट एशिया संकट: PM मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों संग बैठक, सप्लाई चेन को किया रिव्यू     |  

दिल्ली में कैंसर की नकली दवाइयां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

दिल्ली में कैंसर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. ये गिरोह कैंसर की नकली दवाई बनाता था. क्राइम ब्रांच ने गिरोह में शामिल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस फिलहाल ये जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कितने लोग काम कर रहे हैं और अब तक कितने लोगों को ये दवाइयां दी गई हैं.

लाखों की दवाई सैंकड़ों में तैयार करने वाले इस गिरोह में शामिल आरोपी मेडिकल और आईआईटी बैकग्राउंड से ही हैं और दो आरोपी तो दिल्ली के नामी कैंसर अस्पताल में दस साल से ज्यादा से काम कर रहे थे. पुलिस ने इनसे चार करोड़ की नकली दवाइयां और कैश के साथ-साथ अमेरिकी डॉलर भी बरामद किए हैं.