Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

गाजियाबाद की सनराइज ग्रीन सोसाइटी के फ्लैट में आग लगी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की सनराइज ग्रीन सोसाइटी में तीसरी मंजिल पर फ्लैट में भीषण आग लग गई। चीफ फायर ऑफिसर को सूचना मिली कि सनराइज ग्रीन सोसाइटी की तीसरी मंजिल पर फ्लैट में आग लग गई है। तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और एक घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में घर का थोड़ा बहुत सामान जल गया लेकिन जनहानि नहीं हुई है।