Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

महीनों बाद कश्मीर में फिल्मों की शूटिंग शुरू, पहलगाम हमले के बाद से अब सुधरने लगे हैं हालात

Jammu Kashmir: कई महीनों के अंतराल के बाद कलाकार और फ़िल्म निर्माता फिर से कश्मीर लौट रहे हैं। अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का कश्मीर में फिल्म शूटिंग पर बुरा असर पड़ा था। हमले के बाद कश्मीर घाटी में कई निर्धारित फ़िल्मों की शूटिंग रद्द कर दी गई थी लेकिन अब हालात सुधरते दिख रहे हैं।

कश्मीर के मनमोहक दृश्यों के बीच शूटिंग फिर शुरू हो गई है। खूबसूरत वादियों में कलाकार अपनी अपनी भूमिकाएं निभा रहे हैं। हैदराबाद से आई एक कन्नड़ फिल्म की यूनिट अपनी शूटिंग कर रही है श्रीनगर में डल झील के किनारे सहित कई स्थानों पर शूटिंग की जा रही है। फ़िल्म यूनिट का कहना है कि स्थानीय निवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत और समर्थन किया है।

स्थानीय कलाकारों का कहना है कि फिल्म इकाइयों की वापसी कश्मीर के रचनात्मक समुदाय के लिए अवसरों की नई उम्मीद लेकर आई है। शूटिंग कर रही टीम ने फिल्म निर्माण में विभिन्न भूमिकाएं निभाने के लिए कश्मीर से 165 स्थानीय लोगों को नियुक्त किया है जिनमें कलाकार, सहायक और तकनीकी कर्मचारी शामिल हैं।

अभिनेता कश्मीर में अपनी कला का आनंद ले रहे हैं। उनका कहना है कि अब समय आ गया है कि ज़्यादा प्रोडक्शन हाउस कश्मीर लौटें। दशकों से, कश्मीर कई उल्लेखनीय भारतीय फिल्मों का केंद्र रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नए ज़माने के फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को भी कश्मीर में शूटिंग करना पहले की तरह अच्छा लगता रहेगा।