Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

किसान बना टीचर, प्रतियोगी परीक्षाओं में कामयाबी के लिए छात्र-छात्राओं को दिखा रहे हैं राह

गुजरात के बनासकांठा जिले के एक किसान जितेंद्र कुमार हर साल सैकड़ों छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए पढ़ाते हैं। जितेंद्र कुमार ने खुद भी गुजरात लोक सेवा आयोग का मेन एग्जाम तो दिया लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अपना अनुभव आर्थिक तौर पर कमजोर ऐसे लोगों के साथ बांटने की ठानी जो सरकारी नौकरियों के लिए तैयारी करना चाहते हैं।  

छात्रों का बेहतर मार्गदर्शन करने के लिए जितेंद्र कुमार ने पहले खुद को और बेहतर बनाया। अपने छात्रों को पढ़ाना शुरू करने से पहले उन्होंने इंग्लिश सीखने के लिए स्पेशल क्लास लीं। छात्र-छात्राओं के मुताबिक जितेंद्र कुमार ने सिर्फ प्रतियोगी परीक्षाओं के हिसाब से उनकी तैयारी नहीं कराई बल्कि उन्हें आर्ट और कल्चर जैसे कई विषयों के बारे में भी जानकारी दी।

इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट जितेंद्र कुमार का दावा है कि उनके गाइडेंस की बदौलत अब तक 1000 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को अच्छी सरकारी नौकरी मिल चुकी है। वे खेती और पशुपालन के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने के लिए घर से क्लास चला रहे हैं और उन्हें कामयाबी की राह दिखा रहे हैं।