Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

क्या सच में 52.9 डिग्री पहुंच गया था दिल्ली का तापमान

दिल्ली समेत उत्तर भारत में इस बार भीषण गर्मी पड़ रही है. कई शहरों में तो ये हाल है कि दिन में 12 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. मौसम विभाग ने भी इस दौरान घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है. दिल्ली का हाल तो ये है कि यहां पर बुधवार को तापमान 52 डिग्री के पार पहुंच गया. 79 साल में ये सबसे ज्यादा तापमान बताया गया. हालांकि मौसम विभाग को विश्वास नहीं हो रहा है कि तापमान यहां तक पहुंचा. उसने एरर की आशंका जताई है.