Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने नंगली इलाके में सड़कों का निरीक्षण किया

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने गुरुवार को नंगली इलाके में सड़कों का निरीक्षण किया। कैलाश गहलोत ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ इलाके का दौरा किया और टूटी हुई सड़कों की जल्द मरम्मत कराने का निर्देश भी दिया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने 29 सितंबर को शहर में सड़कों की स्थिति को लेकर बैठक की थी। इस बैठक में आतिशी ने निर्देश दिए थे कि सभी मंत्री एक हफ्ते में अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों का निरीक्षण करें।

मुख्यमंत्री आतिशी ने ये भी निर्देश दिए थे कि निरीक्षण के बाद मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा और अक्टूबर के आखिर तक सभी सड़कें गड्ढा मुक्त होने की उम्मीद है।