Breaking News

ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |   दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन     |   ईरान में पेट्रोल हुआ महंगा, ज्यादा खपत करने वालों के लिए बढ़ाई गई कीमत     |   मियामी में ऐमेजॉन कार्गो विमान हादसे की जांच तेज, 5 लोगों की हुई थी मौत     |   यूपी सरकार की तैयारी, ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक 30 मिनट में पहुंचेंगे     |  

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में हल्की बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ी

कश्मीर में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घाटी में इस वक्त दो
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। इसकी वजह से कश्मीर में और ज्यादा बर्फबारी की संभावना है। तीन से छह जनवरी तक मध्यम पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य की ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि चार से छह जनवरी तक बर्फबारी बहुत होगी।

मौसम विभाग ने कहा कि दूसरे दौर के दौरान ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना है। इस बीच कश्मीर में ज्यादातर जगहों पर रात को तापमान काफी नीचे गिर गया।

कश्मीर इन वक्त 'चिल्लई-कलां' की चपेट में है। ये ठंड के सबसे मुश्किल दिन होते हैं। 21 दिसंबर से शुरू हुआ 'चिल्लई-कलां' 40 दिन तक रहता है। इस दौरान भारी बर्फबारी होती है। 'चिल्लई-कलां' का दौर 30 जनवरी को खत्म होगा।