Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दो जगह फटे बादल, जिला प्रशासन ने जारी किया येलो अलर्ट

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बुधवार को बादल फटने की दो घटनाएं सामने आईं, जिसके बाद प्रशासन ने दो दिन का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। ये घटनाएं निर्मंड और बंजार क्षेत्रों में हुई हैं। बादल फटने के बाद इन इलाकों की नदियों और नालों में पानी अचानक बढ़ गया है। प्रशासन ने नदी किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

निर्मंड में बादल फटने के कारण बागीपुल बाज़ार को एहतियातन खाली कराया गया। वहीं, बंजार में तीर्थन नदी में पानी अचानक उफान पर आ गया। इससे नदी किनारे बने कुछ कॉटेज को नुकसान पहुंचा है और कुछ गाड़ियों के बहने की भी खबर है।

हालांकि राहत की बात यह है कि कोई जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें। येलो अलर्ट अगले दो दिनों तक प्रभावी रहेगा।