Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

खराब मौसम के चलते नोएडा नहीं आ पाए अमित शाह

खराब मौसम के चलते शाह नोएडा तो नहीं पहुंच पाए लेकिन उन्होंने नोएडा की जनसभा को फोन से संबोधित किया. शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और उनके हाथ मजबूत करने के लिए महेश शर्मा को किमती वोट दें. साथ ही शाह ने नोएडा की जनता से आग्रह किया कि महेश शर्मा को जिताकर मोदी जी को मजबूत करें.

गृह मंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों के दौरान पीएम मोदी ने गरीब कल्याण के लिए शहर से लेकर गांव तक बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए काम किया है. नरेंद्र मोदी और महेश शर्मा की टीम को नोएडा का एयरपोर्ट बनाने का मौका मिला, नोएडा क्षेत्र को कई हाईवे से जोड़ने का काम करने का मौका मिला. शाह ने आगे कहा कि शर्मा ने नोएडा के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया हैं. शाह ने कहा पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूत किया है और कई विकास के कार्य किए.