Breaking News

लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |   गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |  

तंजावुर में नीलकंडा पिल्लयार मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपित गिरफ्तार

तंजावुर में नीलकंडा पिल्लयार मंदिर के अधिकारियों को बम से उड़ाने की झूठी धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया था कि मंदिर में रखा बम फट जाएगा। इस मामले में पुलिस ने 35 साल के सिंगारवेलु को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ करने पर आरोपित ने बताया कि उसने शराब के नशे में कंट्रोल रूम को फोन किया था। आरोपित को स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद हिरासत में भेज दिया गया है।