Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

भारत के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैच नहीं खेलेंगे ट्रेविस हेड, एशेज की तैयारियों में जुटे

IND vs AUS: सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को एशेज श्रृंखला की तैयारी के लिये भारत के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैचों से फारिग कर दिया गया है और वह ऑस्ट्रेलिया में शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में खेलेंगे। हेड यहां दस नवंबर से तस्मानिया के खिलाफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिये खेलेंगे। एशेज श्रृंखला 21 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी। जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे के बाद से यह उनका पहला प्रथम श्रेणी मैच है।

वह पिछले महीने सफेद गेंद के क्रिकेट में कुछ खास नहीं कर सके और आठ पारियों में सर्वोच्च स्कोर 31 रन रहा। हेड ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के उन तीन खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने पांच मैचों की एशेज टेस्ट श्रृंखला की तैयारी को प्राथमिकता दी है। जोश हेजलवुड और सीन एबोट अन्य दो खिलाड़ी हैं ।

ऑस्ट्रेलिया डॉट कॉम डॉट एयू के अनुसार चयनकर्ताओं ने शेफील्ड शील्ड या भारत के खिलाफ आखिरी दो टी20 खेलने का फैसला खिलाड़ियों पर छोड़ा था और हेड ने घरेलू टूर्नामेंट को चुना।