Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

अमरावती में पोट्टी श्रीरामुलु की 58 फीट ऊंची प्रतिमा का 16 मार्च को CM चंद्रबाबू नायडू करेंगे उद्घाटन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू स्वतंत्रता सेनानी पोट्टी श्रीरामुलु की 125वीं जयंती के मौके पर 16 मार्च को अमरावती में उनकी 58 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। श्रीरामुलु को आंध्र राज्य के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंने मद्रास राज्य से अलग तेलुगु राज्य बनाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन किया था।

58 दिनों के अनशन के बाद 15 दिसंबर 1952 को श्रीरामुलु की मृत्यु हो गई। उनके इस बलिदान की वजह से आंध्र राज्य बना। मंत्री एस. सविता ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया, "16 मार्च को पोट्टी श्रीरामुलु की 125वीं जयंती पर CM चंद्रबाबू उनकी कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे।" अमरावती में शाकामुरु के पास अमरजीवी पोट्टी श्रीरामुलु मेमोरियल ट्रस्ट को आवंटित 6.8 एकड़ भूमि पर बनाई जा रही 58 फीट ऊंची इस प्रतिमा को स्टैच्यू ऑफ सेक्रिफाइज यानी 'बलिदान की प्रतिमा' के नाम से जाना जाएगा। मंत्री सविता ने शनिवार को अमरावती के थुलुरु गांव में मूर्ति का निरीक्षण किया।