Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

इस पूर्व क्रिकेटर ने टीम इंडिया की जीत को बताया शानदार, कहा- खिताब जीतने का है दमखम

Women World Cup: 1983 विश्व कप विजेता टीम में शामिल रहे ऑलराउंडर कीर्ति आजाद ने मौजूदा आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की है। उनका मानना है कि टीम इस बार खिताब जीतने का पूरा दमखम रखती है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कीर्ति आजाद ने कहा, “लड़कियों ने जिस तरह खेल दिखाया है, उसने हम सबका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। खासकर जेमिमा ने शानदार पारी खेली, हरमनप्रीत ने अहम भूमिका निभाई, जबकि दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष ने भी बेहतरीन स्ट्राइक रेट से रन बनाकर टीम को फायदा पहुंचाया।”

उन्होंने आगे कहा, "उन्हें ज्यादा दबाव नहीं लेना चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार वर्ल्ड चैंपियंस का खिताब हमारा होगा। मैं टीम को शुभकामनाएं देता हूं।” आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत दो नवंबर को नवी मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम पर दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा।