Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

टेस्ट रैंकिंग में फिर से टॉप पर पहुंचे जो रूट, शुभमन गिल तीन रैंक गिरकर नौवें स्थान पर खिसके

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ जो रूट ने आईसीसी पुरुष टेस्ट रैंकिंग में फिर से टॉप रैंक हासिल कर ली है। एक हफ्ते पहले भी जो रूट टॉप पर थे। भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा बुधवार को जारी नवीनतम सूची में 34वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ 104 और 40 रनों की पारी की बदौलत जो रूट को फिर से टॉप रैंक मिल गई। जो रूट आठवीं बार टेस्ट क्रिकेट में टॉप रैंक पर पहुंचे हैं। रूट के शानदार प्रदर्शन ने इंग्लैंड को लॉर्ड्स टेस्ट जिताने में काफी मदद की थी

भारतीय बल्लेबाज़ों में, सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल और उप-कप्तान ऋषभ पंत एक-एक पायदान नीचे खिसककर पांचवें और आठवें स्थान पर आ गए हैं, जबकि कप्तान शुभमन गिल भी तीन पायदान गिरकर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह टेस्ट गेंदबाज़ी रैंकिंग में अपना दबदबा बनाए हुए हैं और दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा पर 50 अंकों की बढ़त के साथ टॉप पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ स्कॉट बोलैंड ने छह पायदान की छलांग लगाकर करियर के सर्वश्रेष्ठ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

बोलैंड 62 टेस्ट विकेटों के साथ टॉप टेन में पहले से ही मौजूद अपने चार हमवतन खिलाड़ियों - पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन और मिचेल स्टार्क के साथ शामिल हो गए हैं।