Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

क्रिकेटर श्रेयस अय्यर को सिडनी के अस्पताल से छुट्टी मिली, सेहत में सुधार

Shreyas Iyer:  भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान और स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सिडनी के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब उनकी हालत स्थिर है और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को ये जानकारी दी।

पिछले शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी का मुश्किल कैच लेने की कोशिश में 30 साल के श्रेयस अय्यर को बाईं पसली के निचले हिस्से में चोट लग गई थी।

बीसीसीआई ने कहा, “अब उनकी हालत स्थिर है और उनकी सेहत में अच्छी तरह से सुधार हो रहा है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम, सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के साथ, उनके स्वास्थ्य में सुधार से खुश हैं और उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।”