Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

आंखों पर खीरा क्यों लगाया जाता है?

फेशियल के दौरान अक्सर आपने देखा होगा कि आंखों (Eyes) पर खीरा रख दिया जाता है. टीवी में भी आपने ऐसा देखा होगा. घर पर भी फेस पैक लगाने के बाद कई लोग आंखों पर खीरा (Cucumber) रखते हैं. खीरा एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और हाइड्रेटशन का सबसे अच्छा सोर्स होता है.

इसमें थायमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6, कैल्शियम और मैग्नीशियम के गुण भी पाए जाते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए फायेदमंद होते हैं. 

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे आंखों को आराम तो मिलता ही है. आंखों की सूजन, जलन भी कम होती है. इतना ही नहीं इससे डार्क सर्कल भी दूर हो सकता है. जानिए आंखों पर खीरा रखने से क्या-क्या फायदे होते हैं.