Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

पर्यटकों के लिए खुला जिम कॉर्बेट का ढिकाला जोन, जंगल सफारी का नया सीजन शुरू

Ramnagar:  लंबे इंतजार के बाद जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का मशहूर ढिकाला जोन रविवार को एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। इसके साथ ही जंगल सफारी और जंगल के बीच स्थित विश्राम गृहों में रात्रि विश्राम की सुविधा भी बहाल हो गई है।

ढिकाला जोन के खुलते ही पहले दिन बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंचे। देश के अलग-अलग राज्यों से आए पर्यटकों में जंगल की खूबसूरती निहारने और वन्यजीवों को नजदीक से देखने का खासा उत्साह नजर आया। खासकर बाघों की एक झलक पाने के लिए पर्यटक काफी उत्साहित दिखाई दिए।

जिम कॉर्बेट का ढिकाला जोन अपनी प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगलों और समृद्ध वन्यजीव विविधता के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि देश के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक यहां घूमने आते हैं।

दरअसल, मानसून के मौसम में भारी बारिश और सुरक्षा संबंधी कारणों को ध्यान में रखते हुए ढिकाला जोन को करीब पांच महीने के लिए बंद कर दिया जाता है। हर साल 15 नवंबर को इसे दोबारा सैलानियों के लिए खोलने की परंपरा है। इसके बाद यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगती है।

ढिकाला जोन के फिर से खुलने के साथ ही कॉर्बेट में जंगल सफारी के नए पर्यटन सीजन का आगाज हो गया है। इससे वन्यजीव प्रेमियों में खुशी