सर्दियों में एड़ियों का फटना (cracked heels) एक आम समस्या है जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। ड्राई स्किन, खासकर ठंडे मौसम में, डिहाइड्रेशन, और पोषण की कमी (खासतौर से विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी) इसके बड़े कारण हैं। लंबे समय तक खड़े रहना, गलत तरह के जूते पहनना और त्वचा की जरूरी देखभाल न करने से भी यह समस्या कई ज्यादा बढ़ जाती है।
इसके अलावा, डायबिटीज, थायराइड, मोटापा और बढ़ती उम्र जैसे फैक्टर्स भी एड़ियों के फटने को और गंभीर बना सकते हैं। नियमित रूप से मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना और पोषण से भरपूर आहार लेना इस समस्या से बचने में मददगार साबित हो सकता है। आइए जानें।
- खराब देखभाल
- खुले पैर रहना
- पोषण की कमी
- डिहाइड्रेशन
- स्वास्थ्य समस्याएं
- मोटापा
- बढ़ती उम्र
उपाय
- रोजाना गुनगुने पानी से पैरों को धोएं और साबुन का इस्तेमाल करें।
- हफ्ते में एक बार प्यूमिक स्टोन या पैरों के स्क्रब से मृत त्वचा हटाएं।
- नहाने के बाद तुरंत मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। आप नारियल का तेल, एलोवेरा जैल या कोई अच्छा मॉइस्चराइजर इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सोते समय सूती मोजे पहनें, इससे आपकी त्वचा नर्म रहेगी।
- शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
- विटामिन और मिनरल्स से भरपूर आहार लें।
- ऐसे जूते पहनें जो आपके पैरों को आरामदायक हों।