Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

ठंड में बनाएं गुड़ की खीर, यहां देखें सबसे आसान रेसिपी

गुड़ की खीर एक पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई है, जो सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। इसे खाना हर कोई पसंद करता है। सर्दियों के मौसम में गुड़ की खीर लगभग सभी घरों में बनाई जाती है। दरअसल, ये ठंड के दिनाें में शरीर को गर्माहट प्रदान करती है। क्‍योंक‍ि गुड़ की तासीर गर्म होती है। सर्दियों में अगर आप भी घर पर गुड़ की खीर का स्वाद लेना चाहते हैं तो हम आपको आज एक आसान रेस‍िपी बताने जा रहे हैं। इस आसान विधि को अपनाकर आप इसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं। हम ज‍ितनी सामग्री आपको बता रहे हैं, चार लोगों के लि‍ए ये पर्याप्‍त होगी।

गुड़ की खीर बनाने के लि‍ए आवश्‍यक सामग्री

  • चावल: 1/2 कप भीगा हुआ
  • दूध: 1 लीटर
  • गुड़: 150-200 ग्राम
  • घी: 1 चम्मच
  • इलायची पाउडर: 1/2 चम्मच
  • गार्निशिंग के ल‍िए मेवे

इस आसान रेस‍िपी से बनाएं गुड़ की खीर

  • सबसे पहले एक गहरे बर्तन में दूध को उबाल लें। इसके बाद इसमें भिगोए हुए चावल डालें। आंच को एकदम धीमा कर दें और चावल को दूध में अच्छे से पकने दें। चावल के अच्छे से पकने के बाद दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाएगा।
  • अब गैस बंद कर दें और खीर को थोड़ा ठंडा होने दें। फिर कद्दूकस किया हुआ गुड़ खीर में मि‍ला दें। ध्यान रहे कि दूध बहुत गर्म न हो, वरना दूध फट जाएगा।
  • अब इसमें इलायची पाउडर और 1 चम्मच घी डालें। अब खीर को कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश से गार्निश करें। आप चाहें तो पिस्ता या नारियल का बुरादा भी डाल सकते हैं।