Breaking News

अमृतसर: अजनाला में 3 हैंड ग्रेनेड और RDX बरामद     |   अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के कई सैनिकों को बंदी बनाने का दावा किया     |   अहमदाबाद में हो सकते हैं 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स, 26 नवंबर को होगा फैसला     |   तमिलनाडु: AIADMK कल विधानसभा में कोल्ड्रिफ और किडनी रैकेट का मुद्दा उठाएगी     |   पाकिस्तान, अफगानिस्तान 48 घंटे के अस्थायी युद्धविराम पर सहमत     |  

ठंड के मौसम में घूमने की बेहतरीन जगहें – मनाली, औली, शिमला...

ठंड का मौसम आने में अब बस कुछ ही दिन बचे है। कई जगह पर तो हल्की हल्की ठंड का अहसास होने भी लगा है। सर्दियों का मौसम हर किसी का पसंदीदा मौसम होता है। यह वहीं समय होता है जब लोग घूमने फिरने जाते है। सर्दियों के मौसम में लोग ठंडी और बर्फ वाली जगहों में जाना पसंद करते है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने वाले है जहां ठंड के मौसम में आप घूमने जा सकते है।   

1. मनाली, हिमाचल प्रदेश 
बर्फ से ढकी हुई पहड़ियां, शांत वातावरण, साफ हवाओं वाला मनाली घूमने के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। दिसंबर से फरवरी तक यहां बर्फबारी का लुत्फ उठाया जा सकता है। यहां आप 
सोलांग वैली में स्कीइंग, रोहतांग पास की यात्रा, मनु मंदिर और हडिंबा देवी मंदिर के दर्शन करने के साथ और भी बहुत कुछ कर सकते है। 

2. औली, उत्तराखंड
देव भूमि उत्तराखंड से बेहतर ठंड में घूमने की जगह तो और कुछ हो ही नहीं सकती। अगर आप एडवेंचर के शौकीन है तो औली आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यह भारत का प्रमुख स्कीइंग डेस्टिनेशन है और यहां की बर्फीली ढलानें अंतरराष्ट्रीय स्तर की हैं। यहां आप स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग, केबल कार राइड, गुरसो बुग्याल ट्रेक के साथ साथ और भी बहुत कुछ कर सकते है। 

3. शिमला, हिमाचल प्रदेश 
'क्वीन ऑफ हिल्स' के नाम से मशहूर शिमला, सर्दियों में एक परी लोक जैसा नजर आता है। दिसंबर और जनवरी में यहां बर्फबारी होती है, जिससे यह और भी आकर्षक हो जाता है। यहां आप माल रोड पर वॉक, कुफरी में स्नो स्पोर्ट्स, रिज मैदान और जाखू मंदिर दर्शन करने के साथ साथ और भी बहुत कुछ कर सकते हो। 

4. दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

दार्जिलिंग की सर्दियां बेहद रोमांटिक होती हैं। कंचनजंघा की बर्फ से ढकी चोटियों का नजारा और टॉय ट्रेन की सवारी इसे एक यूनिक अनुभव बनाते हैं। यहां आप टाइगर हिल से सूर्योदय देखना, हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट घूमना, टॉय ट्रेन की सवारी के साथ साथ और भी बहुत कुछ कर सकते है। 

5.लेह-लद्दाख 

अगर आप किसी एडवेंचरस और अनोखे ट्रिप की तलाश में हैं, तो लद्दाख की सर्दियां आपको रोमांच से भर देंगी। हालांकि यहां सर्दियां काफी कठोर होती हैं, लेकिन चाहने वालों के लिए ये एक लाइफटाइम एक्सपीरियंस है। यहां आप चदर ट्रेक, मठों की सैर, लोकल लद्दाखी संस्कृति का अनुभव के साथ साथ और कुछ भी कर सकते है। 

6. माउंट आबू, राजस्थान
राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माउंट आबू ठंड के मौसम में घूमने के लिए एक बढ़िया विकल्प है। यह जगह खासकर उन लोगों के लिए है जो बहुत अधिक ठंड नहीं झेल सकते लेकिन सर्द मौसम का मजा लेना चाहते हैं। यहां आप नक्की लेक में बोटिंग, दिलवाड़ा मंदिर दर्शन, सनसेट पॉइंट पर सूर्यास्त देखना के साथ साथ और बहुत कुछ कर सकते है।